फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हर वार्ड में गरीबों को बांटेगी मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
मास्क बंटते भाजपा नेता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा के नेतृत्व में सफीदों के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में  मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भाजपा नेता नरेंद्र घनघस व पूर्व विधायक कलीराम पटवारी भी उपस्थित रहे। अमरपाल राणा ने जिला परिषद के 6 करोड़ रुपये में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेंद्र घणघस सेे चर्चा की। नरेंद्र घणघस ने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए 6 जुलाई को सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई है। परिषद के सभी सदस्यों की सहमति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा नेता नरेंद्र घणघस व पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श कालोनी मेंं घर-घर जाकर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। राणा ने कहा कि भाजपा द्वारा मास्क व सैनिटाइजर बांटने का अभियान 18 जून से शुरू हुआ था, जो कि 25 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मास्क व सैनिटाइजर पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा द्वारा जींद में भी एक हजार 40 पेटी सैनिटाइजर और 25 हजार मास्क भेजे गए हैं। उन्होंने हर वार्ड और गरीब बस्तियों में 100-200 घरों तक मास्क व सैनिटाइजर पहुचाने का काम करना है। पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति घर से जरूरी काम के लिए ही निकले। अगर जरूरी काम से बाहर जा रहा है तो मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विक्रम राणा, भाजपा नेता सुरेश  कौशिक, मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, अखिल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत पांचाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें