17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
जींद। चुनाव की घोषणा होने से कुछ ही देर पहले जिस प्रकार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी व अमरपाल राणा को चेयरमैन बनाकर भाजपा हित साधा है, वह काफी फायदेमंद होगा। यदि मंत्रिमंडल विस्तार होता और इसमें जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को जगह मिलती तो यह और अधिक भाजपा के लिए कारगर साबित हो सकता था। इसके बाद सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा जिस भी प्रत्याशी की घोषणा करती उसकी जीत लगभग निश्चित थी। दो चेयरमैन बनने के बाद भाजपा को सोनीपत लोकसभा में अब भी काफी लाभ होगा।
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के तहत जींद जिले की तीन विधानसभा सीट आती हैं। जींद, जुलाना तथा सफीदों। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफीदों सोनीपत के साथ लगता है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी को कॉन्फेड का चेयरमैन बना दिया। उन्होंने शनिवार को ही अपना कार्यभार संभाल लिया। वहीं भाजपा के पूर्व जिला प्रधान अमरपाल राणा को हरियाणा स्टेट को ऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल बैंक चेयरमैन बना दिया है। दोनों ही पद बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। दोनों किसानों से संबंधित कार्य करते हैं। ऐसे में भाजपा ने दो चेयरमैन बनाकर किसानों का हित साधने का कार्य किया है। दोनाें ही चेयरमैन पहले भी किसानों के हित की बात करते रहे हैं। इससे सफीदों विधानसभा में भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत होगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इन दोनों चेयरमैनों की भूमिका चुनाव में कितनी कारगर साबित होगी। यदि जींद विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल जाती तो जींद में भी भाजपा और ज्यादा मजबूत होती। क्योंकि मिड्ढा का नाम मंत्रिमंडल विस्तार में काफी आगे था, लेकिन किन्हीं कारणों से विस्तार नहीं हो पाया।
लोगों को अब उम्मीदवारों का इंतजार
अब जनता सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा किसे टिकट देती है, का इंतजार है। पूरा चुनाव चेहरों पर निर्भर करेगा। कांग्रेस भी यहां से अपना कोई मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। फिलहाल भाजपा की तरफ से पहलवान योगेश्वर दत्त तथा कांग्रेस की तरफ से निवर्तमान सांसद बृजेंद्र सिंह का नाम आगे चल रहा है। सोनीपत बेल्ट को जाट बेल्ट माना जाता है, इसलिए यहां पर किसी जाट को ही टिकट दोनों पार्टियों की तरफ से दिया जाएगा। चुनाव का पूरा माहौल मैदान में आने वाले चेहरों पर ही निर्भर करेगा। इस जाटलैंड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी काफी वर्चस्व है। वहीं हिसार लोकसभा क्षेत्र से कैप्टन अभिमन्यु का नाम भाजपा की तरफ से आगे चल रहा है। कांग्रेस की तरफ से यहां कोई नया चेहरा मैदान में आ सकता है। सिरसा लोकसभा से भाजपा ने अशोक तंवर पर अपना दांव लगाया है। यह अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है। इस पर कांग्रेस की तरफ से कुमारी शैलजा का नाम बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस सीट पर कांग्रेस किस नेता पर अपना दांव लगाती है।
17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
17जेएनडी06: विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।