फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडी में आज होगी भाजपा की रैली, सीएम आएंगे

Fri, 05 Apr 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी23 : नई अनाजमंडी में भाजपा की रैली के लिए लगाई जा रही कुर्सियां तथा स्टैज। संवाद
विज्ञापन
जींद। नई अनाजमंडी में 6 अप्रैल को भाजपा की चुनाव रैली होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। रैली अनाज मंडी में होने के कारण किसानों को अपनी फसल लेकर आने में परेशानी हो सकती है। किसान शनिवार को अपनी फसल लेकर आने से बचें तो ही अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में भाजपा की यह दूसरी रैली है जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। पिछले सप्ताह उचाना में भी भाजपा की रैली हुई थी। हिसार लोकसभा से भाजपा ने विधायक रणजीत सिंह चौटाला को मैदान में उतारा हुआ है, जबकि जींद विधानसभा क्षेत्र सोनीपत लोकसभा के तहत आता है। यहां पर भाजपा ने विधायक मोहनलाल बड़ौली को मैदान में उतारा हुआ है। मुख्यमंत्री भाजपा उम्मीदारों की जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, इसलिए आठ दिन में जींद में उनकी दूसरी रैली होगी। इसमें प्रदेशस्तर के कई नेता भाग ले सकते हैं।
वहीं रैली के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी आ सकती है। शनिवार को यहां काफी संख्या में लोग तथा वाहन आएंगे। किसानों को मंडी तक पहुंचने में भी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बॉक्स
नहीं होगी कोई परेशानी
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बबलू गोयल ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। फिलहाल मंडी में गेहूं की फसल नहीं आ रही है। सरसों डालने लिए मंडी में पर्याप्त जगह है। मंडी में एक शेड बनकर तैयार हो चुका है, जिसके नीचे रैली होगी। दूसरे शेड की जो जगह है वहां पर किसान अपनी फसल डाल सकते हैं।
किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह है। रैली के कारण किसानों को परेशान नहीं होने दी जाएगी। किसान आराम से अपनी फसल मंडी में ला सकते हैं। सरकारी खरीद के लिए जो दुकान है वह शेड से काफी दूर है। वहां पर अनाज डालने के लिए पर्याप्त जगह है। -संजीव कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, जींद।

05जेएनडी23 : नई अनाजमंडी में भाजपा की रैली के लिए लगाई जा रही कुर्सियां तथा स्टैज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें