संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत कालवा गांव में शनिवार को आयोजित जनसभा में सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार काटने और पीटने वाली सरकार है। पहले तो ये सरकार आमजन मानस की सुविधाओं और अधिकारों में कटौती करती है और जब लोग अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाते हैं तो उन्हें पिटवाने का काम करती है।
विधायक गांगोली ने कालवा गांव की ब्राह्मण चौपाल के नवनिर्माण के लिए ग्रांट की घोषणा की। कहा कि किसान आंदोलन, सरपंचों का आंदोलन, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, खिलाड़ियों का आंदोलन सरकार की इस काटने और पीटने वाली नीति के उदाहरण हैं। इसी के साथ विधायक सुभाष गांगोली ने कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के संकल्प पत्र की घोषणा गांवों में की। इसमें छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन, 300 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों को 100 गज के मुफ्त प्लाट जैसे वादे शामिल हैं। इस अवसर पर उनके साथ जिला पार्षद नीरज हैप्पी कालवा, सरपंच शैलेंद्र कालवा, सरपंच बलजीत खरकगागर, सरपंच विजयपाल होशियारपुरा, विनोद बिश्नोई, संतराम नंबरदार, विक्रम कुंडू, सुरेश कुंडू, भैयाराम शर्मा, सियाराम शर्मा उपस्थित रहे।