फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पार्टियों से आए भ्रष्ट लोगों को भाजपा बना रही सत्ता में भागीदार : सुरेंद्र

Wed, 22 May 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में चले रहे सयुंक्त किसान मोर्चे का धरना 760वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सीपीआईएम हरियाणा के राज्य सचिव का. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि आज मौजूदा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा आप के सामने आ चुका है क्योंकि राजनितिक पार्टियां चुनाव के समय पार्टियों के घोषणा पत्र जारी करती हैं और अपने कामों के आधार पर वोट देने की बात करती हैं लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाते हुए अपने चुनाव प्रचार के वाहनों भाजपा पार्टी के झंडों के स्थान पर श्रीराम के साथ राम मंदिर के झंडे लगा कर गाने बज रहे हैं जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। क्या 2024 से पहले भारत में राम नहीं था, जितने रेपिस्ट हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार टिकट दिए जा रहे हैं। दूसरी पार्टियों से आए भ्रष्ट लोगों को सत्ता में भागीदार बनाया जा रहा है। चुनाव में रोजगार, भूखमरी, शिक्षा, महंगाई, स्वास्थ्य, पीने के साफ पानी, कृषि लागत कम करने, नए उद्योग लगाने पर किस-किस क्षेत्र में क्या क्या विकास हुआ पर कोई चर्चा नहीं होती। चुनाव में चर्चा होती है मंगल सूत्र पर, भैंस पर बाबरी मस्जिद के ताले पर कब्रिस्तान पर, हिंदू खतरे में है आदि पर क्या यही दुनियां के सब से बड़े लोकतंत्र की पहचान है। इस अवसर पर डिंपल, कमलेश सच्चा खेड़ा, कमलेश नरवाना, रामप्यारी, छोटी, राम सिंह, अलबेल, सुरती, निहाल सिंह, रामधारी, सतबीर खरल, सतबीर, बलदेव सिंह, सुरेश गुलाडी, सुर्जन, फतेह सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें