12जेएनडी37 : व्यापारियों से बातचीत करते रघुबीर भारद्वाज। स्रोत स्वयं
जींद। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार तमाम मध्यम और लघु उद्योगों को खत्म करने के लिए षड़यंत्र रच रही है। जीएसटी की जटिलताओं के कारण छोटे उद्योग संचालक व दुकानदारों के सामने घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भारद्वाज शुक्रवार को व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रक्रिया के कारण दुकानदार कागजी कार्रवाई में ही उलझा रहता है। संवाद