28जेएनडी31 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती है। आज हरियाणा के 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा को हराना चाहते हैं। यह कांग्रेस पार्टी पर निर्भर है कि इन 70 प्रतिशत मतदाताओं को किस तरह अपनी तरफ कर पाएगी। बीरेंद्र सिंह रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह 10 साल भाजपा में रहे। उन्होंने महसूस किया कि भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति करती है। उनका प्रयास है कि कांग्रेस के सभी नेता साथ चलें और कांग्रेस को मजबूत करें। कांग्रेस नेता हरियाणा में सत्ता परिवर्तन कर सरकार बनाएं, जनता के सपनों को पूरा करे। संवाद