फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ कांडः सरकार को अल्टीमेटम, 21 तक सोनाली फोगाट नहीं हुई गिरफ्तार तो देंगे धरना

विज्ञापन
सच्चाखेड़ा में हुई बिनैन खाप की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस दिन पहले हिसार के बालसंमद में भाजपा नेता सोनाली फौगाट व हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सचिव सुलतान सिंह के बीच हुए विवाद के संबंध में सोमवार को तीसरी बार बिनैन खाप की पंचायत हुई। पंचायत में सरकार को अल्टीमेटम देते हुए फैसला लिया कि यदि 22 जून तक सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 23 जून से खाप के लोग धरना शुरू कर देंगे। इससे पहले इसी सप्ताह मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें सोनाली फौगाट पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह बिनैन खाप से ही आते हैं और इस मामले में खाप उनके साथ खड़ी है। इसको लेकर पहले भी दो बार खाप की पंचायत हो चुकी हैं और सोमवार को सच्चाखेड़ा में फिर पंचायत हुई। इससे पहले 10 जून को भी दनौदा गांव में खाप की पंचायत हुई थी। इसमें सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी को लेकर बिनैन खाप ने हिसार प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया था। उसी पंचायत में तय हुआ था कि अगली पंचायत 15 जून को होगी।

खाप का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को हिसार के एसएसपी से मिला, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पंचायत में खाप नेताओं ने अब सरकार को 21 जून तक का समय दिया है। बिनैन खाप के नेताओं ने कहा कि यदि 21 जून तक सोनाली फौगाट को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो 22 जून से सच्चाखेड़ा गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इसको लेकर खाप का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिलेगा। इससे पूर्व 11 प्रतिनिधियों को अगला फैसला लेने का अधिकार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनी चाहिए गिरफ्तारी

खाप की मांग है कि सोनाली फौगाट पर दर्ज केस के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पंचायत के दौरान ही 11 सदस्यीय कमेटी ने फैसला लिया है कि पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि रविवार तक सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सच्चाखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
- रघुबीर नैन, प्रवक्ता बिनैन खाप।

यह है विवाद
गौरतलब है कि पांच जून को हिसार जिले के बालसमंद में भाजपा नेता सोनाली फौगाट द्वारा मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। सुलतान सिंह बिनैन खाप से आते हैं और मूल रूप से सच्चाखेड़ा गांव के ही हैं। ऐसे में अब उनकी खाप ने कार्रवाई के लिए सुलतान सिंह का साथ देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें