जींद। शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में किनाना निवासी दीपक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सुभाष नगर निवासी लख्मी ने शिकायत दी थी कि रोहतक रोड स्थित देवीलाल चौक से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 मई 2026 को किनाना निवासी दीपक को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद