13जेएनडी10 : वह कार जिसकी बाइक से हुई टक्कर। संवाद
जींद। धर्मगढ़ में स्काईलार्क फीड मिल से ड्यूटी कर बुढ़ाखेड़ा लौट रहे युवक की सफीदों के पास कार की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना सफीदों को दी शिकायत में बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी विकास ने बताया कि उनके बड़े भाई 31 वर्षीय विक्की धर्मगढ़ में स्काईलार्क फीड मिल में नौकरी करते थे। वह 12 अक्तूबर की शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह सफीदों से जींद रोड पर कैलाशपति ईंट भट्ठा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गए। इस दौरान वह भी सफीदों की तरफ जा रहा था। उसने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े अपने भाई को देखा और उठाकर सफीदों नागरिक अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सफीदों नागरिक अस्पताल से रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
13जेएनडी10 : वह कार जिसकी बाइक से हुई टक्कर। संवाद
13जेएनडी10 : वह कार जिसकी बाइक से हुई टक्कर। संवाद
13जेएनडी10 : वह कार जिसकी बाइक से हुई टक्कर। संवाद