जींद। खेत से बाइक में घर जा रहे किसान की किशनपुरा गांव के पास टी पॉइंट पर नीलगाय से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सदर थाना पुलिस को दिए बयान में किशनपुरा गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उसका भाई शीशपाल बुधवार सायं खेत में गया था। जब वह खेत से वापस लौट रहा था तो वह बाइक पर सवार होकर जब गांव की ओर टी पॉइंट से मुड़ा तो सामने नीलगाय आ गई और वह टकरा गया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना के जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।