फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल

Fri, 15 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रायचंदवाला निवासी धर्मबीर ने कहा कि 11 नवंबर को वह और उनकी पत्नी बाइक पर सवार होकर रायचंदवाला गांव से जींद आ रहे थे। जब वह गांव बोहतवाला के बस अड्डा से आगे पहुंचे तो पीछे से आए एक ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक में चक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें