जींद। सदर थाना क्षेत्र नरवाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ में बच्चों को घुमाने ले जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने का लॉकेट छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कर्मगढ़ निवासी दर्शना ने पुलिस को बताया कि 10 जून शाम को वह 3 बच्चों को कान्हाखेड़ा रोड पर घुमाने निकली थी। जब वह पीएचसी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसके गले से सोने का लॉकेट निकाल कर भाग गया। संवाद