जींद-रोहतक मार्ग पर जैजैवंती गांव के पास रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार रामकली गांव निवासी 61 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रामकली गांव निवासी राजेंद्र बाइक पर सवार होकर शुक्रवार दोपहर बाद गतौली गांव में इंजन का सामान लेने के आया हुआ था। जैजैवंती व गतौली गांव के बीच स्थित पेट्रोल पंप पर राजेंद्र बाइक में तेल डलवाने के लिए पहुंचा। तेल डलवाकर जब वह घर की तरफ जा रहा था तो रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायल को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया। उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।