जुलाना। बुढ़ाखेड़ा गांव के पास बाइक को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बाइक को अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद