फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की चपेट आकर बाइक चालक घायल, केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि वह बिटाना कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। 17 जुलाई सुबह वह परीक्षा देने के लिए बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। जब वह लुदाना टोल के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें