फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Mon, 23 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी10-मृतक जयभगवान।
विज्ञापन
जींद। जींद-सफीदों मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सोमवार को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान अहिरका निवासी 37 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अहिरका निवासी 37 वर्षीय जयभगवान 22 दिसंबर की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने मामा के गांव रजाना कलां गया हुआ था। रात में वह घर लौट रहा था तो जामनी से निकलते ही नेशनल हाईवे 152डी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में जयभगवान को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। मृतक की ढाई साल की बच्ची है। वह फूलों की खेती करता था। एएसआई रोहताश ने बताया कि सोमवार को नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उसके भाई बलराज की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

23जेएनडी10-मृतक जयभगवान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें