जींद। कैथल मार्ग पर शुक्रवार सुबह कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दालमवाला निवासी 25 वर्षीय अजय घायल हो गए। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अजय शहर में एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह बाइक से शहर जा रहा था। जैसे ही वह कंडेला गांव से निकला तो कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में आ गया। मृतक अजय ही परिवार में कमाने वाला था। पिता रघबीर काफी समय से बीमार रहता है। छोटा भाई और बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। संवाद