फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के पटियाला चौक पर रविवार की सुबह रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला देशराज दूर जा गिरे जबकि उनके साले राजवीर सड़क पर गिर गए। इसी बीच बस का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया जिससे राजवीर की मौत हो गई। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रीरागखेड़ा गांव निवासी राजबीर (52) को मृत घोषित कर लिया जबकि फतेहाबाद के गांव ईंदा छोई निवासी देशराज को भर्ती कर लिया गया। शहर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के गांव ईंदा छोई निवासी देशराज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ससुराल गांव श्रीरागखेड़ा में है। रविवार सुबह वह और उसका साला राजबीर बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी आए थे। वहां से केला और बुंदी लेकर वह गांव जाने के लिए चल पड़े। बाइक वह चला रहा था। जैसे ही वह पटियाला चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आदि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क के किनारे पर जा गिरे जबकि उनके साले राजबीर सड़क पर गिर गए। देखते ही देखते बस का पिछला पहिया राजबीर के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात चालक बस को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें