नगूरां के राजकीय संस्कृति माडल स्कूल में प्रशिक्षण देते ट्रेनर।
- फोटो : Jind
सफीदों। साहनपुर रोड पर देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी फैजुल (45) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी सफीदों पुलिस को दे दी गई है।
उपमंडल के गांव साहनपुर स्थित एक हैचरी में काम करने वाला प्रवासी मजदूर फैजुल सब्जी लेने के लिए मंगलवार देर शाम बाइक पर सफीदों आ रहा था। सफीदों से कुछ दूरी पर साहनपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते बाइक सवार फैजुल सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना होने पर काफी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए और फैजुल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस को मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर पहुंचे। फैजुल अपने पीछे पत्नी सीता तथा छह बच्चे छोड़कर गया है। वह हैचरी में मजदूरी वगैरह करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जांच अधिकारी रामनिवास का कहना था कि आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।