फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन में चल रहा बिजली निगम का दफ्तर

विज्ञापन
जर्जर हालत में बिजली निगम का कार्यालय। - फोटो : bureau
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित बिजली निगम के सब डिविजन नंबर दो के कर्मचारी मौत के साए में काम करने को मजबूर हैं। इसको लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके काम करने का स्थान ही सुरक्षित नहीं है, ऐसे में हर वक्त जान की फिक्र लगी रहती है। गौरतलब है कि बिजली निगम के अधिकतर कार्यालय काफी पुराने हैं। ठीक तरह से देखरेख नहीं होने के कारण ये जर्जर हाल में पहुंच चुके हैं। सब डिविजन नंबर दो में दर्जनों कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा अपने सामान्य काम के लिए उपभोक्ता भी यहां आते रहते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि भवन की दयनीय हालत को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को एक्सईएन राकेश मोहन दहिया से मिला। इन लोगों ने कहा कि बारिश के मौसम में हमेशा यहां खतरा बना रहता। वहीं भूकंप आने पर भी कार्यालय सुरक्षित नहीं है। ऐसे में तुरंत कार्यालय को किसी अन्य जगह शिफ्ट किया जाए। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें