फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान आंदोलन में सक्रिय रहे भीखू बड़ौदा का हुआ निधन

Fri, 20 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। किसान आंदोलन में खटकड़ टोल धरने पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसान नेता भीखू बड़ौदा का बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को उनके अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के साथ-साथ संयुक्त किसान मोर्चा से किसान नेता, उपमंडल कार्यालय धरना कमेटी के सदस्यों ने पहुंच कर अंतिम विदाई दी। किसान नेता आजाद पालवां ने बताया कि खटकड़ टोल पर करीब 13 महीनों तक चले किसान आंदोलन के धरने पर सक्रिय भूमिका भीखू बड़ौदा द्वारा निभाई तो 11 महीनों से उपमंडल कार्यालय में हलके की मांगों को लेकर चल रहे धरने पर भी अहम भूमिका निभाई। हर रोज धरने पर वो पहुंचते थे। बीमारी के चलते भीखू का निधन होने से एक निष्ठावान, मेहनती किसान हितैषी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को खो दिया है। भीखू की कमी कभी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें