सफीदों। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा की ओर से हैलो इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की जबकि भाजपा जिला जींद अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल और डॉ. निनी अग्रवाल ने करीब 300 विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित रूप से आंखों और दांतों की जांच कराने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि तेजेंद्र ढुल सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर भारत विकास परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर संजीव दीवान, सतीश शर्मा, कविता शर्मा, दीपक शर्मा, रवि थनई, अखिल गुप्ता, युवराज सोनी, गीता बिटानी और सारिका मंगला मौजूद रहे। संवाद