फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हस्तलेखन कला के लिए भार्गव को मिला सम्मान

विज्ञापन
01जेएनडी21: हस्तलेखक भार्गव को सम्मानित करते हुए साहित्य सेवी संगठन उचाना पदाधिकारी। स्रोत : पर - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। साहित्य सेवी संगठन उचाना ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेक्टर-आठ जींद निवासी हस्तलेखन कलाकार भार्गव को सम्मानित किया। संगठन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रधान रघुवीर शर्मा ने कहा कि भार्गव वर्षों से अपनी सुंदर हस्तलेखन कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, महान विभूतियों और प्रेरणादायक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय विरासत से जोड़ने में सहायक साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर भार्गव ने संगठन को स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयानंद के हस्तलिखित परिचय सहित चित्र भेंट किए। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कला और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर धर्मवीर आर्य, सुमेर, सुरेश चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें