28जेएनडी34: बैठक में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी व अन्य।
जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने मंगलवार को कंडेला गांव की 31 सदस्यीय कमेटी की सूची जारी की।
इसमें भारतीय किसान मजदूर यूनियन कंडेला कमेटी का प्रधान वेद प्रकाश उर्फ बेदू, उप प्रधान ईश्वर दत्त शर्मा व राजड़ कंडेला, सचिव करण सिंह, कोषाध्यक्ष सत्तू रेढू, मास्टर राजेंद्र पांचाल को हरियाणा के किसान मजदूर यूनियन का महासचिव नियुक्त किया गया है। महिपाल को राज्य कार्यकारी में शामिल किया गया। सतीश छातर को संगठन सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी गिरवात वाल्मीकि , नानू ठेकेदार, दिनेश कंडेला, लीलू राम, सत्यवान, नंदू शाहपुर, सत्यवान शाहपुर, दर्शन मिस्त्री, शमशेर अहलावत को नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि जींद खंड के 66 गांव में घुम कर इस प्रकार से अन्य गांव की कमेटी गठित करेंगे। इसके बाद जिला व प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जनकल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभयराम कंडेला, भारतीय किसान यूनियन के प्रैस प्रवक्ता छज्जू राम कंडेला, फ कीरिया रेढू, चांद कंडेला व सुरेश पूनिया मौजूद रहे।