फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने बनाई चुनाव की रणनीति

Sat, 07 Sep 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी34: जाट धर्मशाला में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की कार्यकारिणी पत्रकार वार्ता करते हुए।
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा के संयोजक सतबीर सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन करने वाली आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल व कांग्रेस पार्टी से मोर्चा के सदस्यों के लिए टिकट मांगा।
विज्ञापन


मोर्चा संयोजक सतबीर सिंह पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व टिकट देने के बारे में विचार करे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पार्टी से मोर्चा का गठबंधन नहीं होता है तो मोर्चा अपने उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारेगा। इस अवसर पर प्रदीप हुड्डा, रामअवतार सुलचानी, जितेंद्र, डॉ. सिक्किम नैन, सतबीर झांझरिया, डॉ. संजय चौहान, अनवर, बीरेंद्र नैन, एडवोकेट सुनील बामनिया मौजूद रहे। संवाद

06जेएनडी34: जाट धर्मशाला में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की कार्यकारिणी पत्रकार वार्ता करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें