फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करवा चौथ पर भारत विकास परिषद ने लगाया निशुल्क मेहंदी शिविर

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। मेहंदी लगाते हुए महिलाएं। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। करवा चौथ के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना की ओर से शैली शॉपिंग हट में निशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक त्योहार की खुशियां साझा कीं। शिविर के दौरान 40 महिलाओं ने निशुल्क मेहंदी लगवाई। परिषद की महिला सदस्यों अंजली चौधरी, उषा वर्मा, सलोनी गर्ग, शोभा जांगड़ा, प्रणिता मधोक, श्वेता गोयल और दीपिका अरोड़ा ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला संयोजिका संतोष जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना व भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है। भारत विकास परिषद केशव शाखा सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करती रहती है। शाखा की ओर से सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें