फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत भूषण अग्रवाल ने गोशाला समिति को 31 हजार रुपये दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। दिवाली के पावन अवसर पर भारत भूषण अग्रवाल ने सपरिवार राधेश्याम गोशाला पहुंचकर गोमाता की पूजा-अर्चना की और सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने गोमाता के लिए सवामनी अर्पित की और विधि-विधान से आरती की। साथ ही एक गो माता के गोदान के लिए गोशाला समिति को 31 हजार रुपये की धनराशि भेंट की। गोशाला समिति की ओर से अग्रवाल परिवार का स्वागत किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। समिति पदाधिकारियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री राधेश्याम गोशाला सेवा समिति के संरक्षक डॉ. सुदर्शन सिंगला, प्रधान ईश्वर गोयल, सचिव राजेंद्र पाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, प्रयाग राज उझाना, मास्टर किशोरी लाल, डॉ. सुमन भार्गव, जयदेव बंसल, हंसराज समैन, प्रदीप कुमार सौंगल वाले और भारत भूषण गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें