फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवभूमि बनभौरी धाम में आज लगेगा भंडारा

Sun, 21 Dec 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी27-जय मां बनभौरी सेवा समिति की आयोजित मीटिंग। स्रोत: समिति
विज्ञापन
उचाना। जय मां बनभौरी सेवा समिति के गठन को दो वर्ष पूरे होने पर 21 दिसंबर को देवभूमि बनभौरी माता भ्रामरी धाम पर भंडारा लगाया जाएगा। महाराजा अग्रसेन मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विकास मखंड ने बताया कि दो साल से शुक्ल पक्ष के पहले रविवार को उचाना से माता भ्रामरी धाम के लिए मुफ्त बस श्रद्धालुओं के लिए जाती है। सामाजिक कार्यों में भी समिति निरंतर हिस्सा लेती है। समिति की ओर एक जागरण का आयोजन भी करवाया जा चुका है। निरंतर जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में समिति पदाधिकारी, सदस्य हिस्सा लेते है। इस अवसर पर गौरव प्रधान, विजय, श्यामलाल, अमित जैन, प्रवीण जैन, अशोक शर्मा, सुभाष, विक्की बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें