फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओटीपी और फर्जी लिंक से रहें सावधान

विज्ञापन
02उचाना04 : उचाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों को जागरूक करते जीआरपी इंचार्ज व पुलिस टीम। वि
विज्ञापन
उचाना। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जीआरपी की ओर से उचाना रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उचाना रेलवे चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों और टिकट काउंटरों पर पहुंचकर यात्रियों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को समझाया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों से रकम निकाल रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें