फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीईओ ने किया राजकीय स्कूलों का निरीक्षण, रसोई की छत मिली खराब

विज्ञापन
16जेएनडी31-मोहलखेड़ा में स्कूल का निरीक्षण करते हुए बीईओ गुरमुख सिंह। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। खंड शिक्षा अधिकारी गुरमुख सिंह ने बुधवार को मोहलखेड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों में रखे जरूरी रिकॉर्ड, कैश बुक, मिड-डे मील रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर जांचे। इसके अलावा मिड-डे मील की गुणवत्ता, वितरण प्रणाली व रसोई घर की सफाई व्यवस्था भी जांची। इस दौरान रसोई की छत की खराब मिली जिसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि छात्रों को साफ जगह पर भोजन मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों व रसोईघर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि सभी अभिलेख समय पर व सही तरीके से पूरे किए जाएं। मिड-डे मील की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और स्कूल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें