फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी19-नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चेयरपर्सन प्रतिनि​धि डाॅ. राज सैनी। स् - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद में वीरवार को स्वानिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 50 पथ-विक्रेताओं एवं छोटे व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगरीय परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रवीण परूथी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकृत शहरी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं विभिन्न प्रकार के छोटे व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को तीन चरणों में 15 हजार रुपये, 25 हजार रुपये तथा पांच हजार रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऋण पर सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को 1,200 से 1,600 रुपये तक का कैश बैक प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, हरीश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें