फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोगी के साथ मित्रता भरा व्यवहार बरतकर उनकी परेशानी समझें ’

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते चिकित्सक और अन्य कर्मी - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान चिकित्सक स्टाफ तथा स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों ने रोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येग रोगी के साथ मित्रता भरा व्यवहार करना है और उनकी बात को सुनना है। इस दौरान हरसंभव प्रयास किया गया कि रोगी को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। स्वास्थ्यकर्मी यह कार्य निरंतर जारी रखेंगे। स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में आने वाले रोगियों के मित्रवत व्यवहार करने और हर तरह से उनकी बात को सुनने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके अलावा उन्हें दवाई लेने के लिए अधिक समय इंतजार ना करने करना पड़े और रोगियों को लगे की डाक्टर उनके साथ एक मित्र जैसे व्यवहार रहे को लेकर जागरूक किया गया है ताकि मरीज बिना किसी झिझक या डर के आराम से अस्पताल आएं और उन्हें खुशनुमा माहौल मिले।
डा. सीमा ने कहा कि स्वास्थ्य स्टाफ रोगी की सुरक्षा को लेकर हमेशा क्रियाविंत रहेंगे और हर संभव कोशिश करेंगे कि वह रोगी को होने वाली परेशानियों को कम कर सकें। इलाज में गुणवत्ता स्तर के साथ-साथ मातृ एवं शिशु देखभाल सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डा. वैशाली ने कहा कि हम अपने कौशल और जानकारी से रोगियों की सुरक्षा से संबंधित उसे और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सभी केंद्रों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर ऊषा, ज्योति, रीना, सरोज, निर्मला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें