नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचने पर नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। जनसभा के बाद नरवाना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बेदी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि हजारों की संख्या में मातृशक्ति का उत्साह और सहभागिता जनसेवा के प्रति उनकी ऊर्जा बढ़ाने वाली है। संवाद