01जेएनडी02: छोटूराम किसान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज स्टाफ व छात्र। संवाद
जींद। छोटूराम किसान कॉलेज में वीरवार को छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेज मतदाता साक्षरता क्लब व लीगल लिटरेसी सेल की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट गौरव सेतिया ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जब भी उन्हें मौका मिले वोट डालकर देश के विकास के लिए भागीदार बनना चाहिए। यह शुभ अवसर हमें पांच वर्ष बाद मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी कई योजनाएं आई हैं, जिसमें आपको मुफ्त में कानूनी सलाह व वकील उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने भारत सरकार के गरीबी उन्मूलन 2015 की क्रियान्वयन के लिए अपने विचार दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कुलबीर सिंह रेढू ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। हमें इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। मंच का संचालन लीगल लिटरेसी सेल के इंचार्ज डाॅ. संदीप बूरा ने किया। इस अवसर पर डाॅ. संजय खर्ब, अन्य स्टाफ सदस्य व छात्र मौजूद थे।
01जेएनडी02: छोटूराम किसान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज स्टाफ व छात्र। संवाद