फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तालाब का 60 लाख रुपये की लागत से हुआ सुंदरीकरण

विज्ञापन
26जेएनडी21 : तालाब का उद्घाटन करते विधायक अमरजीत ढांडा। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। गांव करसोला के ऐतिहासिक तालाब बनिया वाला का सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया। रविवार को विधायक अमरजीत ढांडा ने तालाब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पंचायती राज के चीफ इंजीनियर शंकर जिंदल ने शिरकत की।
विज्ञापन

अमरजीत ढांडा ने कहा कि सरकार द्वारा तालाबों के सुंदरीकरण के लिए अहम योजना चलाई गई है। करसोला गांव का बनिया वाला तालाब 140 साल पुराना है। सरकार द्वारा तालाबों की देखरेख और सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि पानी के सर्कुलेशन में तालाबों का अहम योगदान होता है। तालाब के सुंदरीकरण के बाद तालाब की शोभा बढ़ेगी और लोग ऐतिहासिक तालाब के दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे। तालाब का काफी सालों पुराना इतिहास है। कई बार ग्रामीणों ने तालाब के सुंदरीकरणके लिए गुहार लगाई थी। सरकार तालाबों को लेकर काफी गंभीर है। इस मौके पर करसोला गांव के सरपंच महेंद्र लाठर, रामफल,कृष्ण गर्ग,पवन लाठर पार्षद प्रतिनिधि व नरेंद्र लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

26जेएनडी21 : तालाब का उद्घाटन करते विधायक अमरजीत ढांडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें