फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मनोहरपुर निवासी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रधाना गांव के आशीष के साथ 28 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति आशीष और सास सुनीता घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि उसका पति कहता है कि मुझे तू पसंद नहीं है, दूसरी शादी करूंगा। सास घर से अच्छे अच्छे सूट, सोने के जेवरात और पैसे लाने के लिए दबाव बनाती है। 8 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष और महिला सुनीता के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें