04जेएनडी11-नगूरां गांव के ईंट भट्ठे पर खून की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : udhampur
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग नगूरां की टीम ने नगूरां, दिल्लूवाला, दालमवाला समेत विभिन्न गांवों के ईंट भट्ठे, हैचरी और पोल्ट्री फार्म पर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगूरां पीएचसी के स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि बर्तनों, होदी और ड्रम को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें। घर के आसपास नालियों में जमा पानी में काला तेल या डीजल जरूर डालें, ताकि मच्छर का लार्वा खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू में व्यक्ति को बहुत तेज बुखार, आंखोंं के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है। इस कारण हड्डी तोड़ बुखार कहा जा सकता है। डेंगू बुखार में उल्टी, जी घबराना और शरीर पर खसरे जैसे दाने निकल आते हैं। इस मौके पर संजय, कुलदीप, अनिल और सुभाष भी मौजूद रहे।