फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती धान केभाव पहुंचे 3800 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा अनाज मंडी में परचेजरों द्वारा खरीदी जा रही धान की पूसा 1121 किस्म के भाव में मामूली बढ़ोतरी होने के साथ ही मुंछल के भावों में पचास रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। धान की बासमती किस्म के भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल के पार हो गए। धान की दो किस्मों के भाव में हुई बढ़ोतरी के बाद से अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसानों के चेहरों पर रौनक देखी गई। धान की किस्म पूसा 1121 के भाव सोमवार को 2940 रुपये क्विंटल तक पहुंचने के बाद बुधवार को तीन हजार रुपये तक पहुंच गए। किस्म मुंछल के भाव सोमवार के 2500 रुपये के मुकाबले बुधवार को आई 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गए। खरीदारों द्वारा धान की बासमती किस्म की 3814 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें