फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी फाइनेंस बैंक की महिलाकर्मी से छेड़छाड़

Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों में एक निजी फाइनेंस बैंक की महिला कर्मचारी ने साथ काम करने वाले चार कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने बैंक के चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में जींद की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक निजी फाइनेंस बैंक के ऋण विभाग में काम करती है। कुछ दिनों से उसके साथी कर्मचारी अंकुर सांगवान, साहिल, सुरेंद्र और विरपठनम ने उसके साथ छेड़खानी करते हैं। जब वह विरोध करती है तो वह अनावश्यक कार्य का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करते हैं। इसके बावजूद चारों आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत, छेड़छाड़ करते हैं। जब उसने विरोध किया तो उसको धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें