फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा और जुलाना में जमकर बरसे बदरा, सड़कों पर पानी भरने से हुई परेशानी

Fri, 05 Jul 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
बारिश के बाद मंडी के रोड पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। अलेवा और जुलाना में बुधवार देर शाम और वीरवार सुबह बदरा जमकर बरसे। इससे सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। शहर की मुख्य सड़कों के अलावा पार्कों में पानी भर गया।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा अलेवा और जुलाना में बारिश दर्ज की गई । अलेवा में 50, जुलाना में 37, उचाना में 11, पिल्लूखेड़ा में 9, जींद में 7, नरवाना में 5 और सफीदों में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
इससे मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। वीरवार का अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 75 प्रतिशत व हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घटों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होेने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं शहर में जलभराव से लोग परेशान रहे। कई जगह सड़कों पर पानी अधिक होने की वजह से उसमें वाहन बंद हो गए। इससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को खींचकर बाहर निकाला गया। बारिश ने फसलों को संजीवनी देने का कार्य किया है।
वीरवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पौना घंटा चली बूंदाबांदी और बारिश से शहर के अर्बन एस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, इंप्लाइज कॉलोनी, राम नगर, नरवाना रोड, पटियाला चौक, राजनगर, भिवानी रोड, बुढ़ा बाबा बस्ती, अजमेर बस्ती समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया। दोपहर तक कुछ स्थानों का पानी कम हो गया, लेकिन शाम तक नरवाना रोड पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें