फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिछड़े वर्ग ने आबादी के अनुपात में मांगा अधिकार

Sun, 25 Feb 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी14-नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में पहुंचे पिछड़ा वर्ग के लोग। स्वयं
विज्ञापन
जींद। राजनैतिक भागीदारी, ज्यूडिसियरी, क्रीमीलेयर, अधूरा आरक्षण, बैकलॉग जैसे मुद्दों को लेकर पिछड़े वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार दिनोदिया ने की। बैठक का एजेंडा सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ ने रखा। बैठक में पिछड़ा वर्ग के रविंद्र सोनी आर्य, सतीश सरोहा, जयप्रकाश एवं भारतीय रेलवे बोर्ड की पूर्व सदस्या भगवती दहिया ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के पूर्व महासचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि संस्था के गठन के लिए दो मार्च को शहीद स्मारक पार्क जींद में पिछड़े वर्ग के लोगों की जिलास्तरीय बैठक होगी। पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश दिनोदिया, रविंद्र आर्य, जयप्रकाश ने कहा कि पिछड़े वर्गों में विशेषकर बीसी-ए को आबादी के अनुपात में विधायिका एवं न्यायपालिका में उनका हक मिलना चाहिए। हरियाणा में बीसी-ए की आबादी लगभग 32 प्रतिशत है, लेकिन अभी तक सरकारों व राजनैतिक दलों ने आबादी के अनुपात में उनके हितों एवं अधिकारों की अनदेखी की जाती रही है। अब अति पिछडा वर्ग जाग चुका है और संस्था के माध्यम से अपने अधिकारों, आरक्षण एवं हितों की मांग को पुरजोर ढंग से उठाएगा। पिछड़ा वर्गों के लोगों ने विचार एवं सुझाव रखें और सभी ने पिछड़े वर्गों के हितों एवं अधिकारों बारे एकमत से समर्थन किया।

25जेएनडी14-नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में पहुंचे पिछड़ा वर्ग के लोग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें