फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच साल में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ी बच्चन सिंह आर्य की चल संपत्ति

Sun, 08 Sep 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य की चल संपत्ति में दोगुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में उनकी चल संपत्ति 23,05257 रुपये थी, जोकि 2024 में 52,35143 रुपये हो गई। उनकी इन्कम टैक्स रिटर्न के हिसाब से आय कम हो गई। पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने सफीदों सीट पर भाजपा से बागी होकर नामांकन भरा है।
विज्ञापन

2019 में बच्चन सिंह आर्य 11 लाख 60 हजार रुपये की रिटर्न भरते थे, जबकि इस समय वह 11 लाख 50 हजार रुपये की रिटर्न भर रहे हैं। 2019 में भी उनके पास एक लाख 80 हजार की नकदी थी और आज भी इतनी ही नकदी उनके पास है। उनके बैंक खातों में भी 2019 के बजाय अब पैसे कम हो गए हैं। 2019 में बच्चन सिंह आर्य के दोनों बैंक खातों में दो लाख एक हजार 257 रुपये थे, जबकि आज उनके बैंक खातों में एक लाख 85 हजार 143 रुपये हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें