10जेएनडी28: बैलों के जोड़े के साथ नामांकन के लिए निकले पंचायती उम्मीदवार आजाद पालवां। संवाद
उचाना। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आजाद सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया। अभी तक उचाना विधानसभा क्षेत्र से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
बैलों पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे
पंचायती उम्मीदवार के तौर पर आजाद पालवां अलग अंदाज में नामांकन करने के लिए पहुंचे। पालवां रोड स्थिति अपने कार्यालय से बैलों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे।
10जेएनडी28: बैलों के जोड़े के साथ नामांकन के लिए निकले पंचायती उम्मीदवार आजाद पालवां। संवाद