12जेएनडी01: राजकीय आईटीआई में योगाभ्यास करते हुए विद्यार्थी। आयुष विभाग
जींद। आयुष विभाग ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कॉमन योग प्रोटोकाॅल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास नवनीत व नीलम ने कराया। विद्यार्थियों को वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, दंडासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम व अंत में संकल्प कराया गया। योगाभ्यास पूर्ण होने पर आयुष विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नरेश कुमार ने आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संवाद