फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : सत्यवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जुलाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को मच्छरजनित बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह ने कहा कि डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम होने से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है इसलिए लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। संदीप कुंडू ने कहा कि जागरूक रहकर परिवार को डेंगू के डंक से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य टीमों ने बताया कि बारिश के मौसम में गमलों, कूलर, टायर, नारियल के खोल और कबाड़ में जमा पानी डेंगू मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और गड्ढों को मिट्टी से भर दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द या आंखें लाल होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें