फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जल संरक्षण और डायरिया रोको अभियान के तहत किया जागरूक

Fri, 18 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी10-गांव ईंटल कलां में ग्रामीणों को जल सरंक्षण के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. रणधीर मताना।
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना की अध्यक्षता में गांव ईंटल कलां में जल संरक्षण और डायरिया रोको अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. रणधीर मताना ने कहा कि स्वच्छ जल जीवन का आधार है। इसलिए हमें इसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर हम इसमें लापरवाही बरतेंगे तो हमारे शरीर को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ पेयजल की जरूरत है। ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल के सुरक्षित प्रयोग के साथ-साथ वर्षा के मौसम में दूषित जल से फैलने वाली बीमारी डायरिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें