फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी03-सुंदरपुर गांव में ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्वास्थ
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने सुंदरपुर में मंगलवार को रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाकर ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मी तेजवीर सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ता है। इसलिए प्रत्येक सप्ताह ड्राई डे मनाकर कूलर, पानी की टंकियां, गमले, पुराने टायर व अन्य जल पात्रों को साफ और खाली रखना चाहिए। उन्होंने बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और शरीर दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मच्छरदानी के उपयोग, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें