14जेएडी01-रूपगढ़ गांव में ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करते स्व
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने रूपगढ़ गांव के लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने घर-घर सर्वे के दौरान जागरूक करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और बारिश भी होने लगी है। बारिश का पानी घरों की छत पर पड़े कबाड़, खाली मटके, टूटे फूटे सामान में एकत्रित हो जाता है जिसमें डेंगू का मच्छर पनप सकता है। डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए कुछ उपाय कर डेंगू से बचा जा सकता। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी मूर्ति देवी, मुकेश रानी, कविता, सीमा, पिंकी, सुनहरी, भतेरी, बारू, किताबा, साहिल और राहुल मौजूद रहे।