10जेएनडी02-सिंधवीखेड़ा गांव में ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जानकारी देते ह
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के तहत सिंधवीखेड़ा गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह और तेजवीर सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मी सुनील गिल, सोनू, संजय, कविता और पिंकी की टीम की ओर से रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह और विजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सर्वे के दौरान बुखार पीड़ित की रक्त पट्टिका बनाई। इसके अलावा टंकी, कूलर, होदी, ड्राम, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे, छतों पर पड़े कबाड़ में लार्वा की जांच की गई और मलेरिया से बचाव के बारे में पंपलेट भी बांटे गए।